आज का विचार

सफलता कभी-कभार किए गए काम से नहीं, बल्कि लगातार किए गए काम से मिलती है।

स्क्रीन रीडर सुविधा

स्क्रीन रीडर, बड़े अक्षरों या उच्च कंट्रास्ट के साथ इस वेबसाइट का उपयोग

यह वेबसाइट भारत सरकार की वेबसाइटों के दिशानिर्देशों (GIGW) और वेब सामग्री सुगम्यता दिशानिर्देशों (WCAG 2.1) का पालन करती है, ताकि दृष्टिबाधित आगंतुकों सहित सभी इसका उपयोग कर सकें।

सुगम्यता सुविधाएँ

  • स्क्रीन रीडर: पृष्ठों में सही शीर्षक, नाम वाले लिंक, बटन और फ़ॉर्म के खाने, और फ़ोटो के विवरण हैं।
  • अक्षर का आकार: ऊपर की पट्टी में A-, A और A+ बटन से सभी अक्षर छोटे, सामान्य या बड़े होते हैं। आपकी पसंद हर पृष्ठ पर याद रहती है।
  • उच्च कंट्रास्ट: ◐ बटन वेबसाइट को काले रंग पर सफ़ेद और पीले अक्षरों में दिखाता है। वापस आने के लिए इसे फिर दबाएँ।
  • कीबोर्ड: हर लिंक, मेन्यू और बटन Tab, Enter और Esc कुंजियों से चलता है, और हर पृष्ठ के ऊपर “मुख्य सामग्री पर जाएँ” सीधे मुख्य पाठ पर ले जाता है।
  • भाषा: वेबसाइट अंग्रेज़ी और हिन्दी में उपलब्ध है (ऊपर की पट्टी में हिन्दी / English बटन)।

फ़ोन और टैबलेट पर ये बटन मेन्यू (☰) में “सुगम्यता” के नीचे हैं।

स्क्रीन रीडर

इस वेबसाइट के साथ इन स्क्रीन रीडर का उपयोग किया जा सकता है:

स्क्रीन रीडरवेबसाइटनिःशुल्क / सशुल्क
NVDA (नॉन विज़ुअल डेस्कटॉप एक्सेस)nvaccess.orgनिःशुल्क
विंडोज़ नैरेटरविंडोज़ में पहले से उपलब्धनिःशुल्क
टॉकबैकएंड्रॉइड फ़ोन में पहले से उपलब्धनिःशुल्क
वॉइसओवरआईफ़ोन, आईपैड और मैक में पहले से उपलब्धनिःशुल्क
JAWS (जॉब एक्सेस विद स्पीच)freedomscientific.comसशुल्क

यदि वेबसाइट का कोई भाग उपयोग करने में कठिन लगे, तो कृपया हमें बताएँ, हम उसे ठीक करेंगे।

अंतिम अपडेट 11 अक्टू॰ 2026